अलीगढ़, अप्रैल 27 -- जट्टारी, संवाददाता। कुडफतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बवनपुरी निवासी एक युवक से पीतल को सोना बताकर करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने टप्पल थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जिला संभल थाना कुडफतेहगढ़ गांव बवनपुरी निवासी वीरसिंह पुत्र विजयपाल यादव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सोने धातु का सामान बेचने वाला बताया और युवक को टप्पल कस्बा स्थित पानी की टंकी के पास बुलाया तथा सोने जैसी धातु दिखाकर उसे बेचने का झांसा दिया।पीड़ित का आरोप है कि आरोपित ने पीतल के एक टुकड़े को रगड़कर उसकी चमक दिखाते हुए उसे सोना होने का विश्वास दिलाया। इसके बाद आरोपी ने 24 अप्रैल दोपहर 12 बजे दोबारा पानी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.