एटा, मार्च 19 -- पीतल के कुंडल देकर हजारों की नकदी उड़ाने वाले टप्पेबाजों की तलाश में पुलिस जुट गई है। घटनास्थल से कुछ दूर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहचा नाहरपुर निवासी राजेश पुत्र भूदेव सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह अहमदाबाद गुजरात से अपने घर आ रहे थे। नगर के तहसील मुख्यालय के पास पहुंचे। वहीं पर बाइक सवार तीन टप्पेबाज मिल गए। पीड़ित को बातों में उलझाकर बोले कि उन्हे रुपये की जरुरत है। कान के कुंडल गिरवी रख लो और रुपये दे दो। पीड़ित को एकांत स्थान पर ले गए और बीस हजार रुपये, मोबाइल ले लिया और पीतल के कुंडल देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ जलेसर संजय राघ...