नई दिल्ली, फरवरी 24 -- जब किसी परिवार में सेवा केवल पेशा नहीं बल्कि परंपरा बन जाए, तो उसका प्रभाव पीढ़ियों तक दिखाई देता है। ऐसी ही चार पीढ़ियों की गौरवशाली चिकित्सा विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं डॉ. ऐश्वर्य मिश्रा, जिन्होंने बच्चों की बेहतर और सुलभ चिकित्सा के उद्देश्य से पटना में पटना वात्सल्य चाइल्ड हॉस्पिटल की स्थापना की है। आधुनिक तकनीक, संवेदनशील देखभाल और सेवा भाव के साथ वे बिहार में पीडियाट्रिक केयर की नई पहचान बना रहे हैं।समस्तीपुर से शुरू हुई चिकित्सा सेवा डॉ. ऐश्वर्य मिश्रा का परिवार मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर से जुड़ा है, जहां से चिकित्सा सेवा की यह परंपरा शुरू हुई। उनके ग्रेट ग्रैंडफादर डॉ. शालिग्राम मिश्रा, ग्रैंडफादर डॉ. आर.पी. मिश्रा, और परिवार के अन्य सदस्य अपने समय के प्रतिष्ठित चिकित्सकों में शामिल रहे। विशेष रूप से डॉ....