बलिया, फरवरी 11 -- बलिया, संवाददाता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को भाजपा कार्यालय में 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय असंख्य पीढ़ियों के लिए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बने रहेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय का मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए, जिसमें सद्भाव, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश हो। स्वदेशी की प्राथमिकता रखते हुए वह विश्व स्तर पर हो रहे नवाचारों को अपनाने के भी कत्तई खिलाफ नहीं थे। मुख्य वक्ता देवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि वे एकात्म मानववाद के प्रणेता थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.