हमीरपुर, जनवरी 5 -- हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग में चालक पद पर तैनात कर्मी की घर में अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में चालक पद पर तैनात 40 वर्षीय आलोक निषाद पुत्र भोला मुख्यालय के बेतवा ष्घाट मुहल्ले में निवास बनाये है। सोमवार की शाम पेशाब करते समय गिर गए। जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अचानक घटी घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इमरजेंसी के डॉक्टर ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...