फरीदाबाद, दिसम्बर 25 -- नूंह, संवाददाता। पीडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। एसडीएम लक्ष्मी नारायण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अनुशासनपूर्ण मार्चपास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी। खेल उत्सव के दौरान दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद और रस्साकशी जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना विकसित होती है। आज के समय में बच्च...