चंदौली, दिसम्बर 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। यात्रियों की बढ़ती संख्या और नई ट्रेनों के संचालन को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के पीडीडीयू जंक्शन सहित पटना, गया, पीडीडीयू, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा। पटना जंक्शन पर पांच टर्मिनल प्लेटफार्म का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। वहीं पीडीडीयू जंक्शन सहित अन्य चयनित स्टेशन पर जल्द ही सुविधाओं के विकास के लिए कार्य कराया जाएगा ईसीआर हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता को दोगुना कर दिया जाएगा। इसमें मौजूदा टर्मिनलों को अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, स्टेबलिंग लाइन, पिट लाइन और पर्याप्त शंटिंग सुविधाओं से सुसज्जित करना है। शहरी क्षेत्र में और उसके आसपास नए टर्मिनलों की पहचान और निर्माण करना है। मेगा कोचिं...