चंदौली, मार्च 20 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल ने वित्तीय में कबाड़ (स्क्रैप) बिक्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए Rs.80 करोड़ का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। यह मंडल के कुशल संसाधन प्रबंधन एवं राजस्व सृजन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि है। डीआरएम उदय सिंह मीना के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक सुधीर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रभावी नियोजन, सतत निगरानी तथा ई-नीलामी के माध्यम से समयबद्ध निष्पादन ने इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...