चंदौली, अप्रैल 3 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर के वार्ड संख्या 16 में गुरुवार को नगरपालिका अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने सेवा घर का लोकार्पण किया। सेवा घर का नाम शांति राधा बाल बाड़ी सेवा केंद्र रखा गया। इस दौरान ईओ ने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, बाल मजदूरी से दूर रखने और समाज को जागरूक बनाने का संदेश दिया। संस्था के पांच दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिवस पर बाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान चेयरमैन नीना वैश्य ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इसमें गायत्री, रेखा, दीपिका विश्वकर्मा, शांति राधा, रानी वैश्य, संजय रस्तोगी,अंजुम, बेबी, नेहा, राहुल, शशि मिश्रा, संजय सिंह, गुरदीप सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन चंद्र भूषण मिश्र कौशिक ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...