चंदौली, अप्रैल 18 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को आरपीएफ प्रभारी पीके रावत और जीआरपी प्रभारी सुनील सिंह ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो से दबोचा गया। पकड़ा गया तस्कर राजेश कुमार मुरादाबाद जिले के थाना मझौला अंतर्गत एकता कालोनी लाईन पार आजाद नगर का निवासी है। जीआरपी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि उसके पास से 08.640 लीटर शराब बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग सात हजार से अधिक है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...