पीडीडीयू जंक्शन पर 28 लाख की करेंसी के साथ दो धराए
चंदौली, जुलाई 19 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बीते शुक्रवार की देर रात डाउन की कोलकाता एक्सप्रेस से जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 28 लाख की करेंसी बरामद की। इस दौरान दो आरोपी हिरासत में ले लिए गए। आरोपी करेंसी लेकर कोलकाता जा रहे थे। जबलपुर से करेंसी लेकर कोलकाता जा रहे थे। जीआरपी की सूचना के बाद आयकर विभाग बरामद करेंसी की जांच करने में जुटी है। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिता कुमारी और सीआईबी टीम के साथ बीते शुक्रवार की रात स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म पर संख्या एक पर डाउन की कोलकाता एक्सप्रेस पहुंची। इस दौरान एस-3 कोच के सीट संख्या 41-43 पर दो लोग संदिग्ध दिखे। संदेह के आधार पर बैग की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में करेंसी मिली। इस दौरान दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.