चंदौली, अप्रैल 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर सोमवार की शाम वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल डॉग स्क्वायड टीम के साथ स्टेशन के चप्पे की तलाशी लिया। इस क्रम में गुजरने वाली ट्रेनों एवं प्रतीक्षारत यात्रियों का सामान चेक किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की दोपहर में वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधान मंत्री कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वही प्रधान मंत्री के वाराणसी आागमन की पूर्व संध्या पर सोमवार को पीडीडीयू जंक्शन पर चौकसी बढ़ा दी गई। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड टीम ने सभी प्लेटफार्म के साथ गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग की। इसके अलावा प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों का सान चेक किया गया। वही वेटिंग ...