सिमडेगा, अप्रैल 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने बुधवार को जस्टिस ऑन व्हील अभियान की शुरआत की। मौके पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि टीम गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेगी, आवेदन लेगी और उसे झालसा तक पहुंचाएगी। जिससे जरुरतमंदो को असान एवं त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि कानूनी जानकारी देने और न्याय दिलाने में ग्रामीणों का सहयोग करने के लिए चलंत लोक अदालत की शुरुआत किया गया। पीडीजे ने कहा कि चलंत लोक अदालत का उद्देश्य बिना किसी खर्च के आपसी सुलह के आधार पर छोटे-मोटे विवादों का निपटारा करना और ग्रामीणों की समस्या को डालसा सिमडेगा तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि चलंत लोक अदालत एक माह तक लगातार जिले के सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में जाकर वहां ग्रामीणों को न्याय संबधी जानकारी देगी और...