रांची, अगस्त 23 -- खूंटी, संवाददाता। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार ने जिले के विभिन्न सामाजिक देखरेख संस्थानों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम, बाल देखरेख संस्थान सहयोग विलेज और आशाकिरण का निरीक्षण कर वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के नेतृत्व में निरीक्षण दल सबसे पहले वृद्धाश्रम, पिपरटोली पहुंचा। पीडीजे ने अधिकारियों के साथ वरिष्ठ नागरिकों को स्नेह एवं सम्मान के प्रतीक स्वरूप वस्त्र वितरित किए। उन्हें नालसा की 'जागृति' योजना-2025 के तहत उनके अधिकारों, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 के प्रावधानों और निःशुल्क विधिक सहायता की सुवि...