बगहा, मई 16 -- बगहा, हमारे संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी. ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोर्ट परिसर में साफ-सफाई, हाजत, शौचालय और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान कई स्थानों पर गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई तथा संबंधित अधिकारियों और बार पदाधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- पीडीजे ने लिया कोर्ट परिसर का जायजासाफ-सफाई पर ध्यान निरीक्षण के क्रम में प्रधान जिला जज ने हाजत की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि बंदियों को रखने वाले स्थान पर स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। गंदगी मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई और नियमित सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। कोर्ट परिसर में भी जगह-जगह फैली गंदगी को ...