पलामू, दिसम्बर 20 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झालसा के निर्देश पर पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा ने शुक्रवार की शाम में डालटनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में ठंड से ठिठुर रहे लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने स्टेशन के आसपास रहने वाले भिखारी, रिफ्यूजी, दोना व दतवन बेचने वाले लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल दिया। साथ ही कंबल वितरण जारी रखने का निर्देश देते हुए डालसा के सचिव राकेश रंजन को जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से यह अभियान आगे भी जारी रखने का निर्देश दिया। इधर प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने भी अलग-अलग जगहों पर पारा लीगल वालंटियर न्याय मित्र के माध्यम से भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पलामू में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। जरूरत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.