शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की तैयारियों के तहत चल रही पीडीए समाजवादी पैदल यात्रा बुधवार को शाहजहांपुर पहुंची, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बरेली के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष गौरव यादव के नेतृत्व में 30 मार्च 2026 को रामपुर से शुरू हुई इस यात्रा में कई कार्यकर्ता शामिल हैं। शाहजहांपुर पहुंचने पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और यात्रा को हरदोई के लिए रवाना किया। इस दौरान गौरव यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की प्रदेश में लगातार पकड़ मजबूत हो रही है और जनता का समर्थन तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन...