चंदौली, जुलाई 13 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। गोधना बाईपास स्थित मुलायम सिंह यादव स्मृति भवन में रविवार को समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर मंथन किया गया। मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का भविष्य युवाओं के हाथों में है। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और युवा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सरकार ने हार के डर से पंचायत चुनाव टाल दिया: हरेन्द्र मलिक समाजवादी युवज...