मुजफ्फर नगर, जून 29 -- खतौली रविवार को श्री राम गार्डन में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राम अवतार सैनी तथा विशेष अतिथि के रूप में जिया चौधरी मौजूद रहे। जनसभा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के अलावा महिलाओं ने भी बढ़कर चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी द्वारा किया गया। संचालन विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और जनसभा में पहुंचे लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि पीडीए की विचारधारा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की सोच है। यह भी पढ़ें- पीडीए मे सामाजिक एकता और संगठन मजबूती पर दिया गया जोर जिससे जनता का अपार समर्थन यह साबित करता है कि लोग सामाजिक न्याय, समान...