प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन की ओर से सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इंदिरा भवन के भूतल पर आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी रहीं। पीडीए के जोनल अधिकारी सूरज कुमार पटेल, प्रयागराज विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें पीडीए के अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...