सोनभद्र, सितम्बर 8 -- सोनभद्र,संवाददाता। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की जीत का संकेत है। पीडीए समाज अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई बहुत पुरानी है। भाजपा सरकार सामाजिक न्याय विरोधी सरकार है। मंगलवार को वे राबर्ट्सगंज के चंडी होटल स्थित एक लान में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार को किसानों नौजवानों, अल्पसंख्यक, मजदूर, आदिवासियों, व्यापारियों से कोई लेना देना नहीं है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पीडीए की जन पंचायत में उठे कई मुद्दे, बूथ की मजबूती पर जोर भाजपा हमेशा नकारात्मक राजनीति करती...