प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण बोर्ड के चार सदस्यों का चुनाव 14 मई को होगा। पीडीए बोर्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नगर निगम सदन की विशेष बैठक बुलाई गई है। चार बोर्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कम से कम पांच पार्षदों के मैदान में उतरने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी में पीडीए बोर्ड सदस्य बनने के लिए अभी से घमासान मच गया है। समाजवादी पार्टी भी अपना एक सदस्य बनाने की तैयारी में है। पीडीए बोर्ड सदस्य चुनाव को लेकर शनिवार को भाजपा महानगर नेतृत्व ने पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें 16 पार्षदों ने सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। यह भी पढ़ें- पीडीए बोर्ड का सदस्य बनने के लिए भाजपा में 16 दावेदार अब भाजपा नेतृत्व चुनाव के लिए 16 में चार पार्षदों का नाम तय करेगा। निर्दलीयों ने अभी तक प्रत्याशी उतारने पर कोई निर्णय नहीं लिया है। ...