प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण बोर्ड के चार सदस्यों का चुनाव सोमवार को हो सकता है। चुनाव की औपचारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड सदस्य बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी में 16 दावेदार सामने आए हैं। जबकि समाजवादी पार्टी एक पार्षद को बोर्ड सदस्य बनाने की तैयारी में है। नगर निगम सदन गठन के लगभग तीन साल बाद हो रहे बोर्ड सदस्य चुनाव के सिलिसले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कई पार्षद भी मौजूद रहे। बैठक में शामिल एक पार्षद ने बताया कि सदस्य बनने के लिए 16 लोगों ने दावेदारी की है। अभी यह तय नहीं है कि भाजपा सभी चार सदस्य अपने उतारेगी या एक सीट सपा को देगी। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बताया कि सोमवार को सदन की बैठक में पीडीए बोर्ड के चार सदस्य चुने जाएंगे।...