प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण एकबार फिर शहर के बड़े भूमाफियाओं की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। पीडीए के निशाने पर इलाहाबाद पश्चिमी के भूमाफिया हैं। क्षेत्र में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण होगा। पीडीए ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। भावी योजना को लेकर पीडीए के अधिकारी अधिकृत तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पीडीए के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कुछ साल पहले जैसी होगी। कार्रवाई के पहले गोपनीय तरीके से भूमाफियाओं की अवैध प्लॉटिंग चिह्नित की जा रही है। अधिकारी के मुताबिक पीडीए अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है, लेकिन भविष्य की कार्रवाई में बड़े भूमाफियाओं के निर्माण और अ‌वैध प्लॉटिंग निशाने पर होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...