प्रयागराज, नवम्बर 18 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीए ने मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 24 बीघे में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया। उसके साथ ही प्लॉटिंग करने वालों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई। जोनल अधिकारी के सूरज पटेल के नेतृत्व में अवर अभियंता श्याम कृष्ण पांडेय एवं सुपरवाइजर राकेश शर्मा की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में संकटा प्रसाद द्विवेदी की लगभग तीन बीघा, वकील खान की लगभग आठ बीघा, तन्मय विलोर अग्रवाल की दो बीघा में लवायन कला में की गई प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। इसके साथ ही ओम प्रकाश की दो बीघा, प्रमोद तिवारी उर्फ नीलू की दो बीघा मदनुआ में एवं बबलू पांडेय की लगभग पांच बीघा में की गई प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। प्लाटिंग की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.