प्रयागराज, जून 20 -- प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को लगभग 12 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। फनगांव वाटर पार्क के निकट अंकित शाह व अन्य के लगभग छह बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। यहीं पर एहतेशाम, आसिफ, तरवीज, इमरान तनवीर, दानिश व अन्य के छह बीघा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई। जोनल अधिकारी ने बताया कि ऐसे स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं, जहां पर अतिक्रमण किया गया है। सभी को नोटिस दिया गया है। ऐसी कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। अगर कोई बार-बार कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर ऐक्शन, फार्महाउस भी ध्वस्त किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...