मिर्जापुर, मार्च 11 -- लहगंपुर। लालगंज स्थित सपा के छानबे विधानसभा कार्यालय पर मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष अवनिंद्र कुमार दुबे लल्लू की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। इस दौरान 15 मार्च को लोहिया ट्रस्ट में कांशीराम की जयंती पीडीए दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। इस दौरान लालगंज बाजार निवासी जुम्मन खान को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में सोकिम अहमद झल्लू, हरिशंकर यादव, कीर्ति कोल, सियाराम जैसल, रमाशंकर कोल रविंद्र कोल, अवनींद्र कुमार दुबे, राकेश यादव, सुरेश कुमार दुबे, अमरेश पटेल, हरिशंकर पटेल, दिलीप शर्मा, प्रभा शंकर दुबे, शकील अहमद, आफताब आलम, राम जी यादव, उमाशंकर यादव, गणेश यादव शामिल है। बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव हरिशंकर यादव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...