भदोही, मार्च 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सपा जिला कार्यालय कंसापुर में रविवार को कांशीराम की 92वीं जयंती पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई। सपाजनों ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए बताए पथ पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के महानायक दलितों, शोषितों एवं वंचितों के मसीहा मान्यवर श्री कांशीराम की जयंती पीडीए दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कांशीराम जी को बहुजन नायक या मान्यवर के नाम से भी जाना जाता है। साहब कांशीराम एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। इन्होंने बहुजनों, भारत में जाति व्यवस्था के सबसे निचले स्तर पर अछूत समूहों सहित पिछड़ी या निचली जाति के लोगों के उत्थान और राजनीतिक लामबंदी के लिए काम किया। वहीं, विधायक जाहिद बेग, पूर्व मंत्री राम किशोर बिंद और पूर्व विधायक मधुबाला पासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.