पीडीए ग्राम चौपाल में गिनाईं सपा की उपलब्धियां
अमरोहा, अगस्त 4 -- मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव बस्सी तांबा, रुस्तमपुर व बसी मुस्तकम में मंगलवार को पीडीए ग्राम चौपाल आयोजित की गईं। एससी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक भारती ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि जनता बदलाव चाहती है। युवाओं से जुड़े मुद्दों पर मौजूदा सरकार पूरी तरह विफल है। कार्यकर्ताओं से पीडीए की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान महावीर सिंह जाटव की अध्यक्षता व रिजुल के संचालन में आयोजित चौपाल में भूरे सिंह, राम किशन, जयराम सिंह, फूल सिंह, जीउद्दीन, मदन सिंह, नन्हे वीर, देवराज आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.