लखनऊ, अप्रैल 4 -- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर एक पत्र जारी किया है, जिसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पत्र में उन्होंने पीडीए युवाओं को एकजुट रहने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। अखिलेश ने अपने संदेश में नया नारा दिया- "पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे" और कहा कि हर पीडीए को एक पीड़ा की डोर जोड़ती है, इसलिए सभी को अनुशासन के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने दावा किया कि जब पीडीए सरकार बनेगी, तभी संविधान सुरक्षित रहेगा और तभी अधिकार व आरक्षण की रक्षा हो सकेगी।किसी के बहकावे में न आएं, PDA युवाओं को अखिलेश की सलाह सपा अध्यक्ष ने युवाओं में दिख रहे उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस बार बुजुर्गों क...