लखनऊ, मार्च 9 -- समाजवादी पार्टी पीडीए कॉडर के दम पर विधानसभा की चुनावी नैया पार करने में जुट गई है। बसपा की तर्ज पर सपा अब पीडीए कॉडर तैयार करने जा रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कार्यकर्ताओं को न केवल पार्टी की राजनीतिक लाइन समझाई जाएगी, बल्कि बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर काम करने का पाठ पढ़ाया जाएगा। पार्टी की कोशिश है कि जिले से लेकर बूथ स्तर तक चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाने के लिए एक अनुशासित काडर उसके पास भी हो।बसपा के पास अनुशासित कॉडर है। बसपा का कॉडर समाज के लोगों को पार्टी से बांधे रखने का काम करता है और चुनाव के समय घर-घर जाकर वोट कराने का काम भी करता है। समाजवादी पार्टी के पास कार्यकर्ता तो हैं, लेकिन अनुशासित कॉडर नहीं है। सपा मुखिया अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर कोशिश कर रहे...