प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। इंदिरा भवन स्थित विकास प्राधिकरण के सभागार में शनिवार से शुरू हुए विशेष शिविर में 27 मानचित्रों का निस्तारण किया गया। पहले भवनों के 14 मानचित्र स्वीकृत किए गए। फाफामऊ के भवन का एक साल पुराना मानचित्र निस्तारित किया गया।शिविर में एक ग्रुप हाउसिंग के मानचित्र को भी अंतिम रूप दिया गया। शिविर को पहले दिन मानचित्रों के निस्तारण से प्रयागराज विकास प्राधिकरण को 50 लाख राजस्व मिलने की उम्मीद है। पीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि पहले दिन दो करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य तय किया गया था। अधिकारी के अनुसार पांच मई तक निवेश मित्र का पोर्टल बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- नूरुल्लाह रोड की जमीन पर भी बनेगी बहुमंजिला इमारतें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...