सोनभद्र, फरवरी 1 -- सोनभद्र। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि भाजपा सरकार के दबाव में कुछ बीएलओ एवं कर्मचारियों की तरफ से एसआईआर फार्म 7 के माध्यम से पीडीए और खास तौर पर अल्पसंख्यकों के मतदाताओं का नाम काटा जा रहा है, जिसे सपा कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष ने जिले के अधिकारियों से अनुरोध किया कि यदि ऐसा हुआ तो सपा के कार्यकर्ताओं की तरफ से जिस भी बीएलओ एवं अधिकारियों की शिकायत मिलेगी उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सपा के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी एवं बूथ एजेंट से अनुरोध है कि अपने-अपने बूथ पर जाकर इसकी निगरानी करने का कम करें, जिससे किसी सही मतदाताओं का नाम न कटने पाये और जिन लोगों का मतदाता सूची में नाम नहीं है उनका नाम बढ़ाने का काम करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.