प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज। अब कोई भी व्यक्ति देश-दुनिया के किसी कोने से प्राधिकरण विकास प्राधिकरण के भूखंड बोली लगाकर खरीद सकेगा। भूखंड खरीदने के लिए इंदिरा भ‌वन स्थित पीडीए के दफ्तर में आने की जरूरत नहीं होगी। कंप्यूटर या मोबाइल पर ही ऑनलाइन बोली लगाई जा सकेगी। पी़डीए के भूखंडों की अगली नीलामी ऑनलाइन होगी। इसके लिए पीडीए ने ई ऑक्शन पोर्टल शुरू करने जा रहा है। इंडियन बैंक के सहयोग से पहली बार पीडीए ने ई ऑक्शन का पोर्टल बनाया है। पहले चरण में भूखंड और बाद में रिक्त भ‌वनों की भी पारदर्शी नीलामी इसी पोर्टल के माध्यम से होगी। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि ई ऑक्शन इंटरनेट के माध्यम से की जाने वाली एक पारदर्शी, सुरक्षित और तेज़ बोली प्रक्रिया है। अभीतक नीलामी के लिए लोगों को पीडीए में बुलाया जाता रहा है। आठवें तल पर सभा कक्ष में...