प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि पीडीए के नारे भाजपा घबराई हुई है। झूंसी स्थित अपने आवास पर सोमवार सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने समय से पंचायत चुनाव नहीं कराने का राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सीधे लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है।पंचायत चुनाव टालने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अब तक पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नहीं कर पाई है। आयोग का गठन नहीं होने से आरक्षण प्रक्रिया अटक गई है। केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पाई है। दूसरी ओर पीडीए का अभियान मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इससे घबराकर भाजपा पंचायत चुनाव कराने से कतरा रही है।सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.