लखनऊ, मार्च 29 -- UP News: यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव का पूरा भाषण झूठ, भ्रम, हताशा और समाज को बांटने की राजनीति का दस्तावेज़ था। जनता ने 2017 में सपा की कुशासन, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को नकार दिया था। 2027 में भी प्रदेश की जनता भाजपा सलेक्ट करने और सपा को रिजेक्ट करने को तैयार बैठी है। पंकज चौधरी ने कहा कि पीडीए के नाम पर अखिलेश यादव सामाजिक न्याय नहीं, बल्कि राजनीतिक धोखे का नया पैकेज बेच रहे हैं। जो पार्टी वर्षों तक सत्ता में रहकर गरीब, पिछड़े, दलित, किसान और नौजवान को केवल वोट बैंक समझती रही, वह आज खुद को पीड़ितों की सबसे बड़ी हितैषी बताने का नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट पर सपा श्रेय लेने की कोशिश कर रही है, जबकि प्रदेश की जनता सच्चाई जानती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.