फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद। मेदा श्यामपुर गांव में रात्रि जनजागरण कार्यक्रम में सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रवेश कटियार, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने पीडीए की एकजुटता पर जोर दिया। ग्रामीणों की समस्यायें भी जानी। कहा कि किसान परेशान है। उसे फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। इस दौरान सुरेश, नन्हे, नरेंद्र सिंह, विनोद बाल्मीकि, सचिन, अमन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...