प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की प्रस्तावित आवासीय योजना के विरोध में शुक्रवार को फूलपुर क्षेत्र में किसानों का जन आंदोलन तेज हो गया। बहादुरपुर क्षेत्र के मुकुंदपुर चक हिनौता, चकिया हिनौता, फूलपुर और आसपास के गांवों के सैकड़ों किसान सड़कों पर उतर आए और "जान है, जमीन नहीं" के नारे के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।आंदोलन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पीडीए ने झूंसी और हेतापट्टी क्षेत्रों में लगभग 375 हेक्टेयर भूमि को आवासीय और व्यावसायिक विकास के लिए चिन्हित किया है। इस योजना में करीब 500 से अधिक किसानों की जमीन शामिल बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है। आंदोलन में तेज प्रताप सिंह, राम बहादुर सिंह,...