पीडीए का सील तोड़कर मकान निर्माण, नामजद एफआईआर
प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से बिना नक्शा और परमिशन के एक मकान को सील किया गया था। आरोप है कि मकान मालिक ने पीडीए का सील तोड़कर फिर से अवैध निर्माण शुरू कर दिया। अतरसुइया थाने में पीडीए के अवर अभियंता ईशू कन्नौजिया ने आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है।अवर अभियंता ईशू कन्नौजिया की तहरीर के मुताबिक, दरियाबाद में 30 अप्रैल को निरीक्षण के दौरान आफताब हैदर का बिना परमिशन और नक्शा पास कराए मकान निर्माण कराए जाने की शिकायत मिली। विभाग के जोनल अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य रोकवाकर निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया गया था। लेकिन, आफताब हैदर ने पीडीए की सील को तोड़कर फिर से चोरी छुपे निर्माण शुरू करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.