मऊ, अगस्त 11 -- अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र 353 मधुबन के थानिदास, अमिला में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए चौपाल आयोजित हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पीडीए एकता को मजबूत करने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया। सपा के राष्ट्रीय सचिव त्रिलोकी प्रसाद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी एकजुटता के साथ जुटना होगा। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ संजय सिंह पटेल, जिला सचिव डॉ. अखिलेश कनौजिया, वरिष्ठ सपा नेता श्यामबली चौहान, सेक्टर अध्यक्ष शब्बू सिंह पटेल, संजय यादव, अवधेश प्रधान, गुड्डू यादव, लक्ष्मण यादव, राजेश यादव...