प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। भूमि अधिग्रहण से जुड़े एक मामले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अधिकारियों पर न्यायालय को गुमराह करने और झूठा शपथपत्र दाखिल करने का गंभीर आरोप लगा है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मनोज कुमार मिश्रा (द्वितीय) ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह एवं जोनल अधिकारी संजीव उपाध्याय को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 5 जनवरी 2026 को होगी। यह मामला भूमि अधिग्रहण संदर्भ वाद से संबंधित है, जिसमें सभाकांत पांडेय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-379 के अंतर्गत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। प्रार्थी का आरोप है कि पीडीए अधिकारियों ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत रिकॉल प्रार्थना पत्र में कई तथ्यों को तोड़मरोड़ कर और असत्य शपथपत्र देकर न्यायालय को ...