लखनऊ, अप्रैल 24 -- प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के पदाधिकारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को मुख्य सचिव से मिले। इस दौरान सेवा संगठन के प्रदेश महामंत्री चंदन देव पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर, ऑडिटर गगनदीप सिंह और कोषाध्यक्ष डा. नेहा शर्मा ने मुलाकात की। बैठक में प्रादेशिक विकास सेवा पीडीएस संवर्ग के पांच सूत्री मांगों पर मुख्य सचिव से विस्तृत बात की, जिस पर मुख्य सचिव ने संगठन की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य सचिव ने प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग के अधिकारियों के कार्यकुशलता की सराहना भी की। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री का स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...