दुमका, दिसम्बर 31 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के बीच 4जी ई-पोश मशीन का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने 4जी ई-पोश मशीन वितरण की शुरुआत की। कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी 114 विक्रेताओं को 4जी मशीन प्रदान की गई। गौरतलब है कि वर्ष 2016 के अगस्त माह से 2जी मशीनों के माध्यम से राशन वितरण किया जा रहा था। जिसमें नेटवर्क और तकनीकी समस्याओं के कारण विक्रेता एवं लाभुकों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसों से चली आ रही इस मांग को आज फेयर प्राइस सॉप एसोशिएशन की सक्रिय पहल ओर निरंतर प्रयास से साकार किया गया। जिससे राशन वितरण व्यवस्था को नई रफ्तार और मजबूती मिलेगी। 4जी मशीन प्राप्त होने प...