मोतिहारी, जून 22 -- तुरकौलिया। माधोपुर निवासी शिक्षक जैद अहमद पर लगातार तीन वर्षों तक जन वितरण प्रणाली की दुकान से राशन उठाकर सरकारी नियमों के उल्लंघन का आरोप है। मामले में उनका राशन कार्ड रद्द करते हुए उठाए गए राशन की राशि वसूलने का आदेश दिया है। वे कोटवा प्रखंड के मध्य विद्यालय मच्छरगवा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। प्रभारी एमओ साकेत कुमार ने 52,784 रुपये की वसूली का आदेश जारी किया है। एमओ साकेत कुमार ने बताया कि संबंधित शिक्षक राशन लेने के लिए पात्र नहीं थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...