पीडीएस प्रणाली से युवाओं को कराया परिचित
आगरा, मई 15 -- बांईपुर में शुक्रवार को अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारियां प्रदान की गईं। आपूर्ति निरीक्षक अजय चौहान ने युवाओं को विस्तार से बताया कि राशन की आपूर्ति कहां से होती है, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्देश्य क्या है तथा आम नागरिकों तक राशन किस प्रकार पहुंचाया जाता है। उन्होंने पीडीएस की कार्यप्रणाली, भंडारण व्यवस्था, वितरण प्रक्रिया एवं पारदर्शिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल ने कहा कि युवाओं का दायित्व है कि वे सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी व्यवस्थाओं की जानकारी स्वयं प्राप्त करें तथा अपने गांव एवं शहर में अन्य लोगों को भी जागरूक करे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.