पीडीएस दुकानों में कटौती बर्दाश्त नहीं : अनुप
रांची, अप्रैल 29 -- कर्रा, प्रतिनिधि। जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीबों को मिलने वाले राशन में कटौती की शिकायतों पर विधायक प्रतिनिधि अनुप लकड़ा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाना गंभीर अनियमितता है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लकड़ा ने बताया कि सरकार की योजना के तहत लाल एवं पीला कार्डधारियों को प्रति माह गेहूं, चावल, चना दाल, मिट्टी तेल और नमक उपलब्ध कराया जाना है, लेकिन कई दुकानदार दो से पांच किलो तक अनाज में कटौती कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि कोई दुकानदार कम वजन में राशन देते पकड़ाया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.