चक्रधरपुर, मई 7 -- गोईलकेरा। आहार दिवस पर बुधवार को गोईलकेरा प्रखंड के पीडीएस दुकानों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया और वितरण की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पीडीएस दुकानों में खामियां मिलने पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बुधवार को जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी बंधन लोंग, बीडीओ विवेक कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीवाकर कुमार सहित कई अधिकारियों ने आहार दिवस पर उपरुम जुमुर महिला समूह, बालेश्वर महिला समूह, चमेली महिला समूह सहित कई पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, सेल रजिस्टर, कार्डधारियों के बीच अनाज वितरण, केवाईसी आधार सिडिंग आदि का विंदूवार जांच किया। साथ ही खामी पाने पर दुरुस्त करने का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- राशन वितरण के कार्यों का डीसी ने किया निरीक्षण बता दें कि जिले के उपायुक्त द्वारा प...