कटिहार, अप्रैल 26 -- समेली,एक संवाददाता समेली प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। सूची में अंकित पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर दुकानों की व्यवस्था, स्टॉक और वितरण प्रक्रिया की सघन जांच की । इस दौरान बीडीओ सत्येन्द्र सिंह, बीपीआरओ मो. हाशिम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार तथा आपूर्ति निरीक्षक अनामिका , थानाध्यक्ष नवीन कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न पंचायतों में निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सभी अधिकारियों ने निर्धारित समय में अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न के भौतिक स्टॉक का ऑनलाइन रजिस्टर से मिलान किया गया। साथ ही आवंटन, उठाव और वितरण श्रृंखला की भी जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आ सके। पदाधिकारियों ने ई पॉश म...