सासाराम, अप्रैल 1 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चुन्हट्टा गांव के पीडीएस दुकानदार राजनाथ सिंह पर आपूर्ति पदाधिकारी प्रियेश कुमार सिंह ने आदेश अवहेलना करने, सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। आरोपित पर पीडीएस का 436. 29 क्विंटल चावल, 250.25 क्विंटल गेंहू, ई पॉश मशीन पूरा सेट अपने कब्जे मे रखने का आरोप है। आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि करीब तीन माह का राशन नही वितरण करने पर राजनाथ सिंह का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...