चक्रधरपुर, फरवरी 18 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को खूंटपानी पणन पदाधिकारी सुशील कांडिर ने चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के राशन डीलरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर चक्रधरपुर प्रखंड में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। प्रशिक्षण राशन डीलरों के साथ-साथ मुखिया तथा सभी जनप्रतिनिधियों को दिया गया। जहां बताया गया कि कार्डधारियों का ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य हैं। जिन लाभुकों का अब तक राशन कार्ड में ई-केवाईसी नहीं हुआ हैं ऐसे लाभुकों का ई-केवाईसी जरुरी कराएं। क्योंकि सारा राशन कार्ड को केंद्र सरकार द्वारा हायर किया गया हैं। स्मार्ट पीडीएस के द्वारा राशन वितरण किया जाना हैं। ताकि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए तथा पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ...